पटना ग्रामीण: BPSC की 70वीं PT परीक्षा में हंगामा, एक आरोपी गिरफ्तार, कुम्हरार में बापू परीक्षा परिसर में परीक्षा के दौरान हंगामा किया था
BPSC की 70वीं PT परीक्षा केंद्र बापू परीक्षा परिसर कुम्हरार में हुए हंगामे के बाद पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से एक बंडल प्रश्न पत्र भी बरामद किया गया है। पुलिस अन्य युवकों की तलाश में छापेमारी कर रही है। गुरुवार को शाम 5:00 बजे पटना सिटी के डीएसपी अतुलेश झा ने ये जानकारी दी।