पलिया: बाइक टक्कर के विवाद में घर में घुसकर किया हमला, 5 के खिलाफ दर्ज हुआ केस
पलियाकलां नगर के मोहल्ला रंगरेजान द्वितीय में 28 अगस्त की शाम बाइक से टक्कर मारने का विरोध करने पर एक परिवार पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।