निज़ामाबाद: अनियंत्रित आर्टिका कार पेड़ से टकराई, 6 लोग घायल, पुलिस ने भेजा अस्पताल
निजामाबाद थाना क्षेत्र के असीलपुर गांव के सामने बुधवार सुबह 6 बजें एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार कई लोग घायल हो गए। हादसा ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ। कार सड़क किनारे उतर गई और सीधे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।