अरवल: मेहंदिया पुलिस ने बाइक पर 40 लीटर देसी शराब ले जा रहे तस्कर को पकड़ा
Arwal, Arwal | Jan 1, 2026 मेहंदिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर बाइक सवार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि गुरुवार को उसरी-मेहंदिया रोड पर राईस मिल के पास संदिग्ध युवक को रोका। भागने की कोशिश में पुलिस ने उसे घेर लिया। तलाशी में काले बैग से 40 लीटर देसी शराब बरामद हुई। आरोपी धनंजय कुमार (26), खैर मूसेपुर औरंगाबाद का निवासी है।