अरवल: जनकपुर धाम में सोन नदी के तट पर नए साल के अवसर पर धूमधाम से मेले का आयोजन
Arwal, Arwal | Jan 1, 2026 सोन नदी के तट पर नए साल के शुभ अवसर पर धूमधाम से मेला का आयोजन किया गया। सुबह से ही भक्तों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं केद्वारा स्थानीय परंपराओं के अनुरूप सोन नदी से स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना किया गया। मेलों में बच्चों की काफी भीड़ के साथ उत्साह देखा गया।