अरवल: अरवल डीएम ने PHC लारी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए
Arwal, Arwal | Jan 1, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लारी का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों-कर्मियों की उपस्थिति, ओपीडी, दवाओं की उपलब्धता, भंडारण, पंजीकरण एवं उपचार व्यवस्था की गहन समीक्षा की। साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय जैसी सुविधाओं का भी जायजा लिया। डीएम ने समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण इलाज, दवाओं की नियमित आपूर्ति एवं स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए।