अरवल: उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया नववर्ष, मोबाइल पर शुभकामना संदेशों की रही धूम
Arwal, Arwal | Jan 1, 2026 अरवल में गुरुवार की सुबह से ही नववर्ष 2026 की धूम देखने को मिल रही है। पहली जनवरी को जिले में उत्साह, उमंग और उल्लास का माहौल छाया हुआ है। बुधवार देर रात जैसे ही घड़ी की सुई 12 बजकर एक मिनट पर पहुंची, लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की बधाइयां देना शुरू कर दिया। पटाखों की आवाज, मोबाइल पर शुभकामना संदेशों की बाढ़ और सोशल मीडिया पर रील्स व स्टेटस के जरिए लोगों ने