डिंडौरी: लदरा दादर गांव के पास अनियंत्रित होकर तूफान वाहन पलटा, 5 लोग हुए घायल, बजाग अस्पताल में उपचार जारी
डिंडौरी जिले के लदरा दादर गांव के पास अनियंत्रित होकर तूफान वाहन पलट गया जिसके चलते पांच लोग घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार शाम 4:00 बजे तूफान वाहन पड़रीपानी बाजार से लदरा दादर गांव जा रहा था उसी दौरान हादसे का शिकार हो गया और पांच लोग घायल हो गए ।