तरबगंज: वजीरगंज के नगवा निवासी युवक की गुजरात के जूनागढ़ में निर्माणाधीन बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत
वजीरगंज थानाक्षेत्र नगवा निवासी सिराजुद्दीन पुत्र पप्पू मनिहार की बुधवार को गुजरात के राजकोट में 8वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गयी। सूचना घर पहुँची तो कोहराम मच गया। मृतक राजकोट में राजगीर का काम करता था। पिता पप्पू ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि बेटा 8वीं मंजिल से अचानक गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना घर पहुँची तो कोहराम मच गया।