तरबगंज: तरबगंज के बालिका इंटर कालेज में विधायक ने वन महोत्सव पर पौधरोपण किया, सभी को अभियान में शामिल होने का आह्वान
तरबगंज स्थित किसान बालिका इंटर कालेज में विधायक प्रेमनारायन पांडेय वन महोत्सव के अवसर पर पौधरोपण करते हुए सभी से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आह्वान किया। वन विभाग 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव अभियान चला रहा। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से अभियान को गति दी जा रही।