तरबगंज: नवाबगंज थानाक्षेत्र के ब्योन्दा माझा निवासी बुजुर्ग सरयू नदी में डूबा, शव की तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्योंदा माझा निवासी बुजुर्ग रामबरन बुधवार शाम को पशुओं को लेकर लौट रहे थे।कि अचानक सरयू नदी में डूब गए। सूचना पर पहुँची एनडीआरएफ की टीम गुरुवार शाम 5 बजे तक दो स्टीमर के साथ शव की तलाश में जुटी रही। शाम तक शव का कोई सुराग नहीं मिला।सूचना पर थानाध्यक्ष अभय सिंह ने मौके पर पहुँचकर जायजा लिया।उन्होंने बताया कि नदी का बहाव तेज है।