चकरनगर: प. बंगाल में प्रचंड जीत पर चकरनगर में भाजपाई खुशी में झूमे, ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर बारूद चलाई, क्या बोले नेता सुनें
बंगाल में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद इटावा के चकरनगर में भाजपाइयों ने ढोल नगाड़ों के साथ झालपुड़ी बांटकर खुशियां मनाई। सोमवार शाम करीब 6 बजे कस्बा के चौराहे पर स्थानीय भाजपाइयों का झुंड ढोल नगाड़ों के साथ लडडू बांटकर, खुशियों में झूमते नजर आया।इस दौरान खूब बारूद चलाई गई। मण्डल अध्यक्ष शेखर चौहान के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने यह जश्न मनाया ।