कोल: बरौठा नहर के पास पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद
Koil, Aligarh | Feb 14, 2025 थाना हरदुआगंज पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर एससी/एसटी एक्ट में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त लखन पुत्र गजेंद्र को एक अवैध तमंचा 12 बोर एक जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ बरौठा नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर अग्रिम कार्रवाई करने के उपरांत अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई की गई।