कटनी नगर: कछगवा जोबा में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग को लेकर महिला कटनी एसपी कार्यालय पहुंची
ग्राम कछगवा जोबा में बेधड़क बेची जा रही अवैध शराब को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। गांव में अवैध शराब की बिक्री के कारण बिगड़ते माहौल और घरों में बढ़ रहे आपसी विवाद से परेशान होकर एक महिला सीधे कटनी पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंची और शिकायती आवेदन देकर शराब बिक्री बंद कराने की गुहार लगाई।