कोल: नीट की परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर कलेक्ट्रेट में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, दोबारा परीक्षा कराने की मांग
Koil, Aligarh | Jun 11, 2024 कलेक्ट्रेट में नीट की परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर आज कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसीएम संजय मिश्रा को सौंपा है। एसीएम को दिए गए ज्ञापन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नीट की परीक्षा को दोबारा कराये जाने की मांग की है।