वैर: वैर में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
Weir, Bharatpur | May 15, 2026 वैर। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा वैर इकाई ने गुरुवार को एसडीएम को मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों की लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की मांग पर मंथन करें।