बिंद्रानवागढ़ गरियाबंद: कलेक्टर ने जिले में 34 नए आंगनवाड़ी भवनों की दी स्वीकृति
कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने गरियाबंद जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों के गांवों में आंगनबाड़ी भवनों की समस्या को दूर करने 34 नये आंगनबाड़ी भवनों की स्वीकृति प्रदान की है। इनमें से 17 भवनविहीन एवं 17 अति जर्जर भवनों के बदले स्वीकृत की गई है। नये आंगनबाड़ी भवन बनने से छोटे बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास तथा पढ़ाई-लिखाई में भी सहायक होगी।