टीकमगढ़: सोशल मीडिया पर छात्रों के विवाद का वीडियो वायरल, टीआई ने दी समझाइश
बीते दिन कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रधानपुरा मोहल्ले में कुछ छात्रों का विवाद हो गया था जिसमें हाथापाई हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। मामला संज्ञान में आते ही कोतवाली पुलिस ने छात्रों और उनके परिजनों को थाने बुलाया। कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने दोनों पक्षों को समझाइश दी। छात्रों ने दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की शपथ ली।