मौजमाबाद: नरेना थाना इलाके में फर्जी पट्टा गिरोह का पर्दाफाश, ई-मित्र संचालक सहित 6 गिरफ्तार, पीएम आवास योजना के नाम पर की गई ठगी
जयपुर ग्रामीण पुलिस में नरेना नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे एक बड़े फर्जी पट्टा गिरोह का खुलासा किया है पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ई-मित्र संचालक सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है इन आरोपियों ने पीएम आवास योजना के आवेदन के लिए नगर पालिका के जाली दस्तावेज मोहर व अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर का सारा लेकर कूट रचित पट्टे तैयार कर रखे थे।