अमदाबाद: लक्खी टोला गांव में अग्नि पीड़ित परिवारों को सहायता राशि का चेक वितरण, सीओ ने दी जानकारी
लक्खी टोला गांव के अग्नि प्रीत परिवारों के बीच सहायता राशि का चेक वितरण किया गया। अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि लक्खी टोला गांव में दो परिवारों का घर शनिवार के रात में जल गया था। अग्नि पीड़ित परिवारों को प्रति परिवार ₹12000 की चेक दी गई। पूर्व में पॉलीथिन शीट एवं डिग्निटी किट वितरण किया गया था। मौके पर आरओ एवं दुर्गापुर पंचायत के मुखिया मौजूद रहे।