मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा के संकल्प को साकार करते हुए,आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन की कमी (टाइप ए-1)’ जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे चंद्रपुर विधानसभा, जिला सक्ती के ग्राम धुरकोट निवासी 10 वर्षीय बालक रिमोन टंडन, पिता श्री अजय कुमार टंडन माता श्रीमती अलका टंडन जी से दिल्ली प्रवास के दौरान उपचार के सिलसिले में मुलाकात हुई। बालक एवं उनके परिवार की कठिन परिस्थिति को देखते हुए उनके बेहतर उपचार हेतु तत्काल पहल करते हुए रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से मुलाकात करवाई।
इस दौरान बालक के उपचार हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं स्वास्थ्य मंत्री मान. श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत 12 लाख रुपये से अधिक की राशि तत्काल स्वीकृत की। यह सहायता राशि बालक के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी और उसके परिवार को इस कठिन परिस्थिति में संबल देगी।
पीड़ित परिवार की सहायता एवं जरूरतमंदों के उपचार के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के लिए छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं स्वास्थ्य मंत्री मान. श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
जनसेवा ही हमारा संकल्प है और जरूरतमंदों के जीवन में आशा की नई किरण जगाना ही हमारा कर्तव्य है ।
#जनसेवा #मानवीयसंवेदना #छत्तीसगढ़सरकार #विष्णुदेवसाय #श्यामबिहारीजायसवाल
@vishnudeosai @bjp4india @chhattisgarhcmo @bjp4cgstate @bjpgariyaband
2 views | Gariaband, Chhattisgarh | Oct 11, 2026