सिमडेगा: लचरागढ़ तेतरटोली गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास, विरोध करने पर पीटकर किया गया घायल
लचरागढ़ तेतरटोली गांव में शुक्रवार को गांव की एक विधवा महिला के साथ गांव के राजेंद्र बड़ाईक नामक युवक द्वारा छेड़छाड़ का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने पर उसे मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल को इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल लाया गया। इधर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।