बांका: बांका में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना,बारिश से किसानों को राहत
Banka, Banka | Jul 14, 2026 बांका जिले में मानसून ने अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। पिछले दो दिनों से जहां मौसम शुष्क बना हुआ था, वहीं मंगलवार की सुबह 6 बजे से लगातार रिमझिम बारिश होने लगी, जिससे मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, क्योंकि इससे धान की रोपनी के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है।