बिजनौर: बिजनौर नूरपुर मार्ग स्थित ओलिव केयर मेडिकल स्टोर के गल्ले से चोरी करते हुए 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jun 18, 2024 बिजनौर में नूरपुर मार्ग स्थित ओलिव केयर मेडिकल स्टोर से चोरी करते हुए दो अभियुक्त रंगे हाथों गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्त बिजनौर के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तार हुए अभियुक्त का नाम खुशहाल व फहीम है। दोनों के पास से चोरी की गई रकम भी बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।