गुरुग्राम: शिक्षिका मनीषा के हत्यारों को पकड़ने के लिए जिले में निकला कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग
गुरुग्राम में शिक्षिका मनीषा की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस एससी सेल ने पुलिस की आत्महत्या की थ्योरी पर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सुसाइड नोट था तो उसे क्यों छिपाया गया। कांग्रेस ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की और डीसी ऑफिस का घेराव करने की भी बात कही।