गुरुग्राम: जिले में अवैध शराब से भरी ईको गाड़ी बरामद, 300 पव्वे अंग्रेजी, 200 बोतल व 1500 पव्वे देशी शराब जब्त
*अवैध शराब से भरी ईको गाड़ी बरामद।बरामद गाड़ी से 300 पव्वे अंग्रेजी शराब, 200 बोतल व 1500 पव्वे देशी शराब शराब बरामद। गुरुग्राम की पुलिस जोन मानेसर के पुलिस थाना फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए झुण्डसराय गांव के पास से अवैध शराब से भरी एक मारुति ईको को पकड़ा।