गुरुग्राम: युवक से ₹2.90 लाख की ठगी, वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर संपर्क तोड़ा, मामला दर्ज
गुरुग्राम में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां टेलीग्राम के माध्यम से एक व्यक्ति से लगभग तीन लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। युवक को वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर फंसाया गया। रुपए मिलने के बाद ठगों ने उससे संपर्क तोड़ लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।