महोबा: भटीपुरा में निजी जमीन पर अज्ञात द्वारा बनाई दीवार को प्रशासन ने बुलडोजर से ढहाया, मालिकों को नहीं बुलाने पर उठे सवाल
Mahoba, Mahoba | Aug 31, 2026 काली माता मंदिर के पास निजी भूमिधरी जमीन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाई गई सीमेंट की रेडीमेड दीवार को प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया। पुजारी की शिकायत पर एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय, सीओ रविकांत गौड़ और पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन ने लोगों के विरोध और विवाद की आशंका को देखते हुए फौरी कार्रवाई की। हालांकि, निजी जमीन के मालिक व सहखातेदारों को नहीं बुलाए गया।