सतवास: सतवास तहसील: कांटाफोड़ पुलिस ने 2 किलो 795 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपियों को बाइक सहित किया गिरफ्तार
Satwas, Dewas | Apr 6, 2026 सोमवार शाम 5 बजे सतवास तहसील की कांटाफोड़ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए 2 किलो 795 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर सूचना पर बिछाखेड़ी-भैसुन के बीच पांगरा रोड पुलिया पर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल को रोका और तलाशी के दौरान गांजा बरामद किया। आरोपी सुदामा प्रजापति एवं रहीश शाह निवासी कन्नौद को मौके से गिरफ्तार