दातागंज: दातागंज रामलीला मेले में चाकुओं से की गई हत्या, पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार से मिलकर आर्थिक सहायता प्रदान की
दातागंज रामलीला मेले में चाकुओं से हमला कर युवक की हत्या के मामले में अब पीड़ित परिवार को राजनीतिक लोगों का भी समर्थन मिलने लगा है। पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को सांत्वना देते हुए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।