शामली: शामली के लपराना गांव निवासी युवक को पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Sep 11, 2026 शुक्रवार को शामली के झिंझाना थाने की पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस पार्टी ने थानाक्षेत्र के गांव लपराना निवासी मोनू कुमार पुत्र प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर बरामद किया गया है। इस संबंध में केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।