चित्तौड़गढ़: महेश नवमी पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर माहेश्वरी समाज की चित्तौड़ नगर में बैठक हुई आयोजित
माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व की शुरुआत क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ होगी। माहेश्वरी नगर सभा के तत्वावधान में आयोजित यह पर्व पूरे 12 दिनों तक अलग अलग कार्यक्रमों के साथ आयोजित होगा। नगर सभा अध्यक्ष राकेश मंत्री ने बताया कि 4 जून से महिला क्रिकेट और 8 जून से पुरुष वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रभारी प्रवीण लढ़ा जानकारी दी है।