चित्तौड़गढ़: हाड़ों का खेड़ा में करंट की चपेट में आने से ठेका कर्मचारी झुलसा-उदयपुर रेफर, गलती से चढ़ गया था चालू लाइन पर
हाडो का खेड़ा गांव में चालू लाइन के खंभे पर चढा ठेका कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया जिसे जिला चिकित्सालय से गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया। गांव के लोगों ने बताया कि चोसला का रहने वाला 45 वर्षीय हजारीलाल पुत्र सांवरा गुर्जर ठेका कर्मचारियों के अधीन काम करता था। वह हाड़ों का खेड़ा गांव की लाइन पर बिजली का काम करने गया था।