मुरैना में खेत पर कब्जे को लेकर फा.यरिंग, VIDEO आया सामने, जान से मा.रने की धमकी का आरोप
मुरैना: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अंबाह बाइपास स्थित सीवर प्लांट के पास खेत विवाद के दौरान कथित फा.यरिंग का मामला सामने आया है। फरियादी गिर्राज शर्मा ने संदीप परमार, हरी सिंह राठौर, मनदीप परमार, मुन्नालाल राठौर, संदीप राठौर, राजू राठौर सहित अन्य पर खेत पर कब्जा करने की कोशिश, फा.यरिंग करने और जान से मा.रने की धमकी देकर खेत से भगाने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
टीआई उदयभान यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
#morena #मुरैना #पुलिस