धौलपुर: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर शहर में निकाली गई आक्रोश रैली
शुक्रवार को धौलपुर शहर में जन आक्रोश रैली निकालकर केंद्र सरकार से हिंसा में हस्तक्षेप करने की मांग की गई। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शुक्रवार को गंगाबाई की बगीची में एकत्र हुए। यहां से बांग्लादेश में हो रही हिंसा के विरोध में जनाक्रोश मार्च निकाला। जनाक्रोश मार्च गंगाबाई की बगीची से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा।