आज़मगढ़: बढ़ती गर्मी से ग्राम पंचायतों में हैंडपंपों के मरम्मत व रिबोर को लेकर जिलापंचायतराज अधिकारी ने सभी ADO पं को दिए निर्देश
ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत में जगह-जगह लगाए गए हैंडपंप की स्थिति की जांच को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत धुर्वे ने निर्देश दिया है। वहीं सभी एडीओ पंचायत को अपने-अपने ब्लॉक में कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। ताकि अगर कोई व्यक्ति हैंडपंप को लेकर शिकायत दर्ज कराता है तो संबंधित ग्राम प्रधान और सचिव को इसकी सूचना दी जा सके।