सिकंदरा: छोलापुर गांव में आवारा सांड का आतंक, बच्चे पर अचानक किया हमला, सींगों से पटककर गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
राजपुर थाना क्षेत्र के छोलापुर गांव में शुक्रवार को करीब 3 बजे आवारा सांड ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। सांड ने सींगों से मारकर बच्चे को जमीन पर गिरा दिया और पटकता रहा। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चे को सांड से बचाया। हमले में छोलापुर निवासी राज प्रताप सिंह पुत्र कृष्ण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायल बच्चे को राजपुर अस्पता