बाह: पिनाहट में नगर पंचायत ने चलाया अतिक्रमण हटाने का अभियान
कस्बा पिनाहट में मंगलवार दोपहर 3 बजे नगर पंचायत द्वारा ईओ ओम गिरी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सार्वजनिक भूमि और सड़क पर किए गए अवैध निर्माणों को प्रशासन ने सख्ती से हटाया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की, वहीं भारी पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई।