कस्बा: जलालगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नए सीएचसी भवन का काम पड़ा सुस्त
Kasba, Purnia | Apr 6, 2026 प्रखंड क्षेत्र के जलालगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नए एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीदें फिलहाल अधूरी नजर आ रही हैं। यहां निर्माणाधीन नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिससे मरीजों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।