खलीलाबाद: गौसपुर बनियाबारी निवासी सतीश चौधरी ने दबंगों पर घर पर चढ़कर मारपीट करने का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग की
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर बनियाबारी निवासी सतीश चौधरी पुत्र सोमई चौधरी ने शनिवार की दोपहर 2:30 बजे खलीलाबाद शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर पर चढ़कर दबंगों ने उन्हें और उनकी पत्नी को मारा पीटा।वहीं पीड़ित का दोनों पैर फैक्चर हो गया।पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा जांच में जुटी।