बालूमाथ: CCL मगध संघमित्रा क्षेत्र में महिला समिति की पहल, प्याऊ लगाया, राहगीरों को बांटे शीतल पेय व फल
बैसाख महीने की भीषण गर्मी को देखते हुए रविवार को मगध संघमित्रा क्षेत्र में सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। रविवार को अर्पिता महिला मंडल के कुशल निर्देशन में मगध संघमित्रा क्षेत्र महिला समिति द्वारा बसरिया चौक, मगध खनन क्षेत्र अंतर्गत सड़क किनारे प्याऊ स्टॉल लगाकर राहगीरों के बीच ठंडे पेय पदार्थ एवं फल का वितरण किया गया।