गोरखपुर: ट्यूबवेल के पानी के विवाद में हत्या के प्रयास का मामला, गुलरिहा पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में ट्यूबवेल के पानी को लेकर हुए विवाद में हत्या के प्रयास के आरोप में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सियारामपुर टोला नंदापार निवासी बालकिशुन और उसके पुत्र रामू ने पानी के विवाद के दौरान वादिनी के पति और बेटे पर लोहे की रॉड और डंडे से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर के आध