मऊरानीपुर: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में महिला-पुरुष के बीच मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस से कार्रवाई की गुहार
मऊरानीपुर के स्यावरी गांव में महिला और उसके पति से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़िता ने पड़ोसियों पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।