तिलौथू: पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान मध निषेध कांड में फरार चल रहे आरोपी को केरपा इलाके से किया गिरफ्तार
मध निषेध कांड में फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है इसी कड़ी में अमझोर थाने की पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है एसपी के मुताबिक आमझोर थाना कांड संख्या 275 /24/कांड में फरार चल रहे उत्पाद अधिनियम 2018 का अभियुक्त दीपक चौधरी पिता शिव शंकर चौधरी केरपा इलाके का रहने वाला है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।