तिलौथू: पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान मिर्जापुर से चोरी कांड में फरार चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एसपी के निर्देश पर रोहतास पुलिस फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चला रही है इसी कड़ी में तिलौथू थाने की पुलिस ने मिर्जापुर से चोरी कांड के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि तिलौथू थाना कांड संख्या 267/ 24 कांड केअभियुक्त रुस्तम कुमार पिता कालेंद्र राम मिर्जापुर को अरेस्ट किया गया है।