चित्तौड़गढ़। सदर थाना क्षेत्र के रिठौला चौराहे पर रविवार सुबह भीषण हादसा हुआ। वाइन शॉप जा रहे सेल्समैन की बाइक को पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सेल्समैन की मौके पर ही मौत हो गई और उसका एक पैर कट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के आगे के दोनों टायर निकल गए।