भीलवाड़ा: 21 जून को मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जिलेभर में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपीं तथा कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिए।