पचपदरा: पिकअप एवं बाइक की भिड़ंत में गंभीर घायल युवक को बालोतरा से जोधपुर किया गया रेफर
गत देर रात्रि हीरो की ढाणी के पास सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक की बाइक एक पिकअप से टकरा गई थी। इस सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक को राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से राजकीय नाहटा चिकित्सालय पहुंचाया। घायल युवक का नाम राजू राम बताया जा रहा है चिकित्सकों ने गंभीर घायल युवक को मंगलवार को जोधपुर रेफर कर दिया।