पचपदरा: पचपदरा पुलिस ने होटल की आड़ में टैंकरों से केमिकल चुराने के जुर्म में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पचपदरा पुलिस से थाना अधिकारी ने सोमवार को जानकारी देकर बताया कि पुलिस टीम ने होटल की आड़ में टैंकर से केमिकल चुराने के जुर्म में भांडीयावास गांव की सरहद से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस ने केमिकल चुराने में प्रयोग सामग्री,13 खाली ड्रम एवं 418 किलो चोरी का केमिकल जप्त किया है। आरोपियों से केमिकल के खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।