पचपदरा: बालोतरा पुलिस टीम ने अवैध शराब परिवहन करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
बालोतरा पुलिस से टीम ने अवैध शराब परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।बालोतरा पुलिस से थाना अधिकारी ओमप्रकाश गोदारा ने सोमवार को जानकारी देकर बताया कि सीईटीपी ट्रस्ट खेड़ रोड के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा था।इस पर पुलिस ने व्यक्ति के पास से एक प्लास्टिक के कट्टे में शराब के 70 पव्वे बरामद किए। अवैध शराब की कीमत 3500 रुपए बताई जा रही है।